• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

कमलनाथ ने कहा, त्रैमासिक टैक्स स्लैब करने पर काम

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 28, 2023

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कमर्शियल वाहन के रजिस्ट्रेशन के समय लगने वाले लाइफ टाइम टैक्स को त्रैमासिक टैक्स स्लैब करने पर काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि परिवहन व्यवसाय में व्याप्त अवैध वसूली का भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म करेंगे। ये बात उन्होने म.प्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में कही।

शुक्रवार को म.प्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे के नेतृत्व में एक दल कमलनाथ से मिलने पहुंचा था। इस मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील सालुंके ने बताया कि बातचीत में मुख्य रूप से परिवहन चेक नाकों पर होने वाली अवैध वसूली समाप्त करने तथा त्रैमासिक टैक्स स्लैब फिर से लागू किया जाने के मुद्दे रखे गए। इसे लेकर कमलनाथ ने सहमति जताई है और कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इसपर काम किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से लेखराज सिंह भदौरिया, विकास लांबा, गौरव पारीक, मनीष सोनी, संजय अरोरा, राकेश अरोरा, सुनील यादव, राजकुमार सावनेर, रवींद्र चौधरी सहित सभी जिलों के परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *