• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

16 नेताओं की टीम करेगी टिकटों पर फैसला

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 28, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मैराथन बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल में मैराथन बैठकें कर रहे हैं। उनका महज 15 दिनों में दूसरी बार एमपी आना हुआ है। मिशन 2023 के लिए शाह ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ करीब चार घंटे बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
शाह की बैठक के बाद अब भाजपा विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने का फार्मूला तय करेगी। प्रदेश में 16 लोगों की टीम टिकटों पर फैसला लेगी। शाह ने प्रमुख नेताओं से दो-दो नेताओं की टीम बनाकर अलग से चर्चा भी की है। मिशन 2023 के लिए करीब 4 घंटे तक शाह ने प्रदेश की टॉप लीडरशिप के साथ बैठक की और प्रदेश की कमजोर सीटों पर भी मंथन किया गया। भाजपा मुख्यालय में गृह मंत्री शाह के साथ प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की लंबी बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश के अन्य दिग्गज नेताओं की चुनाव में भूमिका पर भी मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा चुनावी तैयारियों व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई। मौजूदा राजनीतिक स्थिति व जनता के रुझान का भी आकलन बैठक में किया गया।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *