• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

आज ही के दिन भारतीय वीर बांकुरों ने खदेड़ा था पाकिस्तानियों को

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 26, 2023


नईदिल्ली। आज 26 जुलाई को देश भर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। आज ही के दिन अर्थात साल 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को युद्ध के मैदान धूल चटा दी थी। करगिल की यह लड़ाई पूरे 60 दिनों तक चली थी और 26 जुलाई 1999 को यह युद्ध खत्म हुआ था। जिसके बाद से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। कारगिल विजय दिवस भारत की एक बहुत बड़ी जीत के रूप में जाना जाता है। आज का दिन भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करने और सम्मान देने का दिन है। कारगिल विजय दिवस भारत की एक बहुत बड़ी जीत थी। साल 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को युद्ध के मैदान धूल चटा दी थी। जिसके बाद से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भले ही कारगिल युद्ध में भारत को जीत मिली थी लेकिन भारतीयों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 सैनिक शहीद हुए थे और 453 आम नागरिक भी इस युद्ध में मारे गए थे। ये दिन उस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *