• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुलाना, शाजापुर से किया स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 17, 2023

शिक्षा के बिना जीवन सूना इसलिये स्कूल चलें हम
एकाग्रचित्त होकर पढ़ोगे तो, सफलता अवश्य मिलेगी
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये प्रदेश में खुलेंगे 9000 सीएम राईज स्कूल
हर बच्चे को मिलेगी अच्छी शिक्षा, हर आवश्यक सुविधा
दिल्ली और मुंबई के शिक्षक भी स्मार्ट क्लास में पढ़ा सकेंगे
अटल टिंकरिंग लेब बच्चों में नवाचार और रचना कौशल बढ़ाएगी
20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी लेपटॉप की राशि
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुलाना, शाजापुर से किया स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ
24 करोड़ की लागत के पहले सीएम राईज स्कूल भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, इसलिये स्कूल चलें हम। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 23 साल पहले इस अभियान की शुरूआत की थी। तब से यह अभियान निरंतर जारी है। शिक्षा के दरवाजे से दुनिया के सारे राज खुलते हैं। हम पढ़ें, आगे बढ़ें और सूरज सा चमकें। एकाग्रचित होकर पढ़ोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। अर्जुन श्रेष्ठ विद्यार्थी था, उसे हमेशा चिड़िया की आँख दिखाई देती थी। आप भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त हों।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *