• Fri. Oct 18th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

महाकाल नगरी उज्जैन को मिली बड़ी सौगात

ByShri Mahakal Lok TV

Jul 15, 2023

उज्जैन शहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंग द्वारा दी बड़ी सौगात

फ्रीगंज ब्रिज को शिवराज सरकार की हरी झंडी

92 करोड़ रुपयों में बनेगा, वित्तीय व्यय समिति ने मंजूर की राशि

चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में 17 ब्रिज मंजूर

प्रदेश की शिवराज सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 17 रेलवे ओवरब्रिज मंजूर कर दिए हैं। इससे महाकाल नगरी उज्जैन को बड़ी सौगात मिली है। फ्रीगंज में करीब 80 साल पुराने ब्रिज के समानांतर नया ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए करीब 92 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं, जो प्रदेश के लिए मंजूर सबसे ज्यादा राशि है। दूसरा सबसे बड़ा ब्रिज नीमच को मिला है। इंदौर में लसूडिया मोरी मार्ग पर 31.53 करोड़ का ब्रिज स्वीकृत किया गया है।

सरकार के इस कदम से उज्जैन में सिंहस्थ 2028 से पहले नया ब्रिज बनाया जा सकेगा। फ्रीगंज में पिछले सिंहस्थ से नया समानांतर ब्रिज बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति ने ब्रिज निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

इसका विधिवत आदेश भी विभाग को मिल गया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके मेहरा ने प्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार पत्र जारी कर दिया है। इसमें उज्जैन सहित प्रदेश के लिए 17 ब्रिज मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग उज्जैन संभाग के अंतर्गत शाजापुर, नीमच और रतलाम में भी एक एक ब्रिज मंजूर किए गए हैं।

101 वीं बैठक में प्रस्ताव मंजूर

लोक निर्माण विभाग वित्तीय व्यय समिति की 101वीं बैठक 29 मई 2023 को प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग मप्र शासन की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें 17 प्रस्तावों के साथ उज्जैन के फ्रीगंज में नया समानांतर ब्रिज भी मंजूर हो गया था। शुक्रवार रात यह आदेश जारी हो गया।

प्रशासकीय स्वीकृति मिली

फ्रीगंज में नया समानांतर रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 9176.92 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र मिल गया है। विभाग के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया जल्द करेंगे।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *