• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

मध्य प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग प्रदेश अध्यक्ष राजू टेकाम 22 अप्रैल को झाबुआ अलीराजपुर बैठक में भाग लेंगे


आदिवासी बाहुल्य जिलो में बूथ स्तर पर लामबंद होने की रणनीति बनेगी


झाबुआ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ इसी वर्ष 2023 मैं होने वाले विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से हर आदिवासी बहुल जिलों में आदिवासी संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित कर चुनावी कार्य योजना की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है
संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबित फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजू टेकाम का दिनांक 22अप्रैल शनिवार को प्रातः 10 बजे अलीराजपुर आगमन होगा पटेल फार्म हाउस पर कॉन्ग्रेस पदाधिकारियों आदिवासी संगठन की बैठक कर दोपहर 2:30 बजे झाबुआ आगमन होगा जो संगठन की मजबूती के संबंध में चर्चा हेतु रूबरू होंगे व जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते बूथ स्तर पर आदिवासी विभाग के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की लामबंदी की रूपरेखा तय की जाएगी
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रांका विधायक विरसिह भूरिया वाल सिंह मेडा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा विजय भाबर जी अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस , श्री हेमचंद डामोर एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे
कार्यक्रम में जिले के समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण शहर कांग्रेस अध्यक्ष गण युवा कांग्रेस अध्यक्ष गण भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल अध्यक्ष बूथ कमेटी के अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि जनपद पंचायत प्रतिनिधि सरपंच पंच पार्षद गण पूर्व पार्षद गण मोर्चा संगठन के अल्पसंख्यक विभाग अनुसूचित जाति जनजाति विभाग समाज कल्याण प्रकोष्ठ शिक्षा प्रकोष्ठ बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आईटी सेल व जिले के आदिवासी संगठन व समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पार्टी से जुड़े आदिवासी संगठन से भी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करने का आह्वान किया है l

झाबुआ से संवाददाता दीपेश प्रजापति की रिपोर्ट


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *