• Sat. Oct 19th, 2024

shrimahakalloktv.com

श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण दर्शन

चार्वी मेहता शतरंज के दोनों फॉर्मेट क्लासिकल एवं रैपिड चैस में चतुर्थ स्थान पर

ByShri Mahakal Lok TV

Nov 4, 2023

उज्जैन। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत एशियन गेम्स में प्रतिनिधित्व करने वाली शहर की पहली खिलाड़ी चार्वी मेहता ने एशियाई खेलों में उलट – फेर करते हुए शतरंज के दोनों फॉर्मेट वूमेंस टीम स्टैंडर्ड एवं वूमेंस टीम रैपिड में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शहर एवं प्रदेश को गौरवांवित किया। चीन से भारत आगमन पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत सरकार के अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं आम जनता ने विजेता खिलाड़ियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इंडोनेशिया की खिलाड़ी हेरना

यह जानकारी उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन ने देते हुए बताया कि चार्वी ने इस चैंपियनशिप में चीन की खिलाड़ी शियाओदी झांग, युई झांग तथा फेइंग चेन, फिलिपिंस की खिलाड़ी जीन ली नसीता तथा ईरान की खिलाड़ी फातेमे बयात को शह – मात के खेल में हराकर व इंडोनेशिया की खिलाड़ी हेरना युलिया लिलिस से मैच में बराबरी पर रह कर यह गौरव प्राप्त किया है।

इंटरनेशनल खिलाड़ी ओमप्रकाश कंवल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है

मध्य प्रदेश शासन द्वारा सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित इंटरनेशनल अंपायर डॉ. आशीष मेहता एवं इंजीनियर तरुश्री मेहता की सुपुत्री चार्वी मेहता राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री एवं राष्ट्रीय आर्बिटर नीरज सिंह कुशवाहा से शतरंज की बारीकियां का प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्तमान में तकनीकी विशेषज्ञ अरबाज खान एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी ओमप्रकाश कंवल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

https://shrimahakalloktv.com/?p=5237

चार्वी मेहता की गौरवमयी उपलब्धि पर शतरंज संघ के संरक्षक सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय, मध्यप्रदेश फॉर्मेशी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ओम जैन, विधायक महेश परमार, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, प्रकाश शर्मा एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार मीना ने हर्ष व्यक्त किया है।


Warning: Undefined variable $post in /home/u970298918/domains/shrimahakalloktv.com/public_html/wp-content/themes/newses/inc/ansar/hooks/hook-single-page.php on line 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *